धनबाद, जून 13 -- कतरास, प्रतिनिधि। न्यू आकाशकिनारी कोलियरी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को कोलियरी चेकपोस्ट के समीप परिवहन कार्य रोक कर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द बिजली बहाल करने की मांग उठाई।

बिजली संकट ग्रामीणों का आरोप था कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद लगातार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे करीब 500 की आबादी अंधेरे में जीवन बिताने को विवश है। प्रदर्शन के कारण कोयला परिवहन में लगे हाइवा वाहनों की लंबी कतार लग गई और क्षेत्र में आवागमन प्रभावित रहा। स्थिति की जानकारी मिलने पर कोलियरी प्रबंधक अमित कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने दो दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल क...