बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, उपकेंद्र पर प्रदर्शन
गंगापार, मई 21 -- कुछ दिन पहले आई आंधी से क्षेत्र के कई बिजली पोल, तार और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके चलते लक्ष्मनपुर और सिंगलडीह गांव समेत आसपास के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई दिनों तक बिजली न मिलने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। ग्रामीण करनाईपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि भीषण गर्मी में बिजली न रहने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन स्थिति को देखते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.