बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, रात 2 बजे बहाल हुईआपूर्ति
बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- जहांगीराबाद में लगातार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति से नाराज लोगों का गुस्सा मंगलवार की रात फूट पड़ा। आक्रोशित लोग अधिशासी अभियंता के आवास पर पहुंच गए और उन्हें मौके पर बुलाकर समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद देर रात करीब 2 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। भीषण गर्मी के बीच अनावश्यक बिजली कटौती से क्षेत्रवासी पहले से ही परेशान थे। जानकारी के अनुसार, बिजली चोरी रोकने और आपूर्ति सुधारने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा टाउन-3 क्षेत्र में बिजलीघर से ट्यूबवेल रोड तक एबीसी केबल डालने का कार्य पिछले सप्ताह से पूर्व चल था। इसी कार्य के चलते मोहल्ला कायस्थवाड़ा, दरबार बैण्ड वाली गली और पुख्ता बाजार क्षेत्र में बार-बार बिजली बाधित हो रही थी。 यह भी पढ़ें- पांच घंटे कटी बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.