हरदोई, मई 20 -- हरदोई। शहर में लगातार बिगड़ी बिजली व्यवस्था के खिलाफ लोगों का आक्रोश बुधवार को सड़क पर उतर आया। जेल रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एडीएम सदर मयंक कुमार कुंडू और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि स्टेट बैंक वाली गली में कोयलबाग बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है पर पिछले 24 घंटे से अधिक समय से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली न आने से परेशान लोगों ने जाम लगाया भीषण गर्मी के बीच बिजली न आने से लोगों के इ...