लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। यह भी पढ़ें- आधी रात बिजली ठीक करने गए संविदाकर्मियों पर हमला, दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा बिजली संकट से त्रस्त लोगों ने सोमवार आधी रात अपट्रॉन उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। उग्र भीड़ की कर्मचारियों से झड़प हो गई। बवाल बढ़ने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद कर्मचारियों ने फाल्ट को दुरुस्त करीब तीन घंटे बाद बिजली चालू की। इसके अलावा आलमबाग के ओमनगर में एबीसी और चंदरनगर में ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे घंटों बिजली ठप रही।बिजली संकट की शुरुआत लेसा के अपट्रॉन उपकेंद्र में रविवार रात 11.30 बजे एलडीए-1 फीडर ब्रेकडाउन हो गया। इससे सचिवालय कॉलोनी सहित बड़े इलाके में अंधेरा छा गया। परेशान लोगों ने उपकेंद्र से लेकर हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे गुस्साए...