फतेहपुर, मई 20 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंचने के साथ ही जिले में बिजली की मांग बढ़ गई है, जिससे ट्रिपिंग, फाल्ट और ओवरलोडिंग की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के आबूनगर, मुराइनटोला, शांतीनगर, बेरुईहार, हरिहरंगज व राधानगर उपकेंद्रो से पोषित होने वाले मोहल्लों में 24 घंटे में करीब आधा दर्जन से अधिक बार होने वाली ट्रिपिंग के साथ ही फेज की समस्या सामने आ रही है। देर रात अचानक सप्लाई बंद होने से बिजली चलित उपकरण महज शोपीस ही नजर आ रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली आने के कुछ देर बाद ही फीडर ट्रिप हो जा रहा है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और अधिक खराब है ग्रामीण क्षेत्रों के उपकेंद्रो से पोषित होने वाले गांव व मजरों सहित कस्बों में होने वाली अघोषित कटौ...