नैनीताल, मार्च 20 -- भीमताल, संवाददाता। धारी ब्लॉक की देवनगर ग्रामसभा में एक हफ्ते से बिजली आपूर्ति ठप है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को भागवत कथा के दौरान नारेबाजी कर ऊर्जा निगम के खिलाफ नाराजगी जताई। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से देवनगर में बिजली गुल है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम को कई बार सूचना देने के बाद भी परेशानी को दूर नहीं किया गया है। क्षेत्र में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन बिजली नहीं होने से जेनरेटर के सहारे कार्यक्रम करना पड़ रहा है। शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर ही बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। मामले में ऊर्जा निगम की एसडीओ काजल रैकुनी ने बताया कि बीते दिनों आई आंधी से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे ...