गंगापार, मई 22 -- क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह अस्थिर हो गई है। थोड़ी देर बिजली रहने के बाद अचानक आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे भीषण गर्मी और उमस में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। रात के समय लंबे समय तक बिजली गुल रहने से छोटे बच्चे और महिलाएं घरों में रुक नहीं पा रहे हैं। उमस भरी गर्मी से परेशान लोग देर रात तक घरों के बाहर और सड़कों पर टहलते नजर आ रहे हैं। कई परिवार पूरी रात जागकर बिताने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- जुनावई में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 24 घंटे में सिर्फ 4-5 घंटे सप्लाई से जनता बेहाल स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। लगातार ट्रिपिंग और कटौती से लोगों में ...