आजमगढ़, जून 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर गुरुवार को कलक्ट्रेट के पास आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट,अघोषित कटौती, महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जनता महंगी बिजली का भुगतान करने के बावजूद लगातार कटौती झेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन सरकार को तत्काल व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि भीषण गर्...