आगरा, मई 25 -- क्षेत्र के गांव गुबरारी में बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल संकट गहरा गया। कई दिनों से बिजली-पानी की समस्या झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतर आए। शमसाबाद-राजाखेड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि ट्रांसफार्मर में ख़राबी होने की वजह से गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके चलते पानी की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित है। हैंडपंप और मोटरें बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जमालहाता में बिजली संकट से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने सोमवार को शमसाबाद-राजाखेड़ा मार्ग पर जाम लगा दि...