लखनऊ, अप्रैल 24 -- मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने शुक्रवार देर शाम लेसा के चारों जोन के अधिकारियों संग बिजली व्यवस्था को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने बिजली संकट को लेकर नाराजगी जताई, इंजीनियरों को चेतावनी दी। व्यवस्थाओं में और सुधार करने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी। कहा कि गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली को लेकर कोई परेशानी न उठानी पड़े, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लेसा के चारों जोन के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता जुड़े। उन्होंने मुख्य अभियंताओं से उनके क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। आपूर्ति को और बेहतर किए जाने को लेकर चल रहे सुधार कार्यों के बारे में जाना। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर फुंका तो जेई एसडीओ पर होगी कार्यवाही ट्रांसफार्मर और ...