भागलपुर, मई 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में तूफान के बाद मुख्य बाजार में 45 घंटे तक रहे बिजली संकट को सूजागंज कार्मिक संघ ने बिजली विभाग और प्रशासन की विफलता बताया है। संघ के अध्यक्ष प्रतीक झुनझुनवाला ने आरोप लगाया कि उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद ही बिजली बहाली में तेजी आई। आने वाले दिनों में इस तरह की परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने जर्जर तारों को बदलने, जवाबदेही तय करने, प्रभावितों को मुआवजा देने और बरारी जलापूर्ति के लिए बैकअप ऊर्जा तंत्र बनाने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 40 घंटे से बिजली ठप, सुजागंज कार्मिक संघ ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...