मुंगेर, जून 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजकर शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पूर्ववत सफियाबाद विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- निर्बाध बिजली की मांग को लेकर उपभोक्ताओं का विरोध मार्च, जनप्रतिनिधियों व बिजली अधिकारियों का फूंका पुतलाबिजली आपूर्ति की स्थिति नगर परिषद क्षेत्र के 36 वार्डों में से अधिकांश वार्डों को सफियाबाद पावर सब स्टेशन से बिजली मिल रही है, जबकि वार्ड संख्या 29 से 36 तथा वार्ड 17 के कुछ हिस्सों के उपभोक्ताओं को रामचंद्रपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र से आपूर्ति दी जा रही है। इससे इ...