धनबाद, दिसम्बर 5 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। बिजली की समस्या से त्रस्त होकर वेस्ट मोदीडीह कॉलोनी के लोगों ने वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी कार्यालय के समक्ष गुरुवार को प्रदर्शन किया। बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व पूर्व पार्षद सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के सचिव छोटू सिंह ने किया। कहा कि दो दिन पूर्व अपराधियों ने चार नंबर विद्युत सबस्टेशन का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद से बिजली गुल है। इससे परेशानी हो रही है। शाम ढलते ही अपराधी परियोजना, कोलियरी व वर्कशॉप में दहशत फैलाने लगते हैं। समस्या को लेकर कलियरी प्रबंधन को कई बार सूचना दी गई है, पर कोई पहल नहीं हुई। बिजली समस्या के कारण पिट वाटर की समस्या भी है। इससे लोगों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने चेतावनी देते दी कि प्रबंधन शी...