धनबाद, मई 25 -- झरिया। लोदना क्षेत्र के बनियाहीर, भागा, कोल बोर्ड व डीएवी कॉलोनी समेत दर्जनभर मुहल्लों में हफ्ते भर से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने शनिवार को जयरामपुर कोलियरी में आउटसोर्सिंग का काम और कोयला ट्रांसपोर्टिंग को करीब तीन घंटे तक पूरी रोक दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि लोदना पावर हाउस के अधिकारी शिकायत करने पर डीजी, डीवीसी, ओवरलोड और मैन पावर की कमी का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। बिजली संकट से 20 हजार की आबादी भीषण गर्मी में बिजली और पानी के संकट से त्रस्त है। सूचना पर पहुंचे लोदना महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा के साथ हुई वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। यह भी पढ़ें- बिजली-पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम महाप्रबंधक ने तत्काल पावर हाउस के अधिकारियों को समस...