लखीसराय, अप्रैल 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। लखीसराय जिले के लाखों उपभोक्ताओं के लिए एक खुशखबरी भरी खबर है। जिले की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से स्मार्ट और फेल सेफ बनाने की दिशा में बिजली विभाग ने अपनी सबसे बड़ी परियोजना के कार्य को लगभग पूरा कर लिया है। हलसी, बड़हिया और बालगुदर में बन रहे नए पावर ग्रिडों से अब न केवल गांवों की सूरत बदलेगी बल्कि शहर और प्रशासनिक क्षेत्रों को चौबीसों घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी। बिजली विभाग ने जिले की विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हलसी, बड़हिया और बालगुदर में नए पावर ग्रिड का निर्माण किया और पॉवर ग्रीड का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इन परियोजनाओं के चालू होते ही शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जायेगी। विभागीय जानकारी के अनुसार, हलसी और बड़हिया ग्रिड का सिविल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.