बिजली संकट और लापरवाही पर गिरी गाज, जेई, एसडीओ और एक्सईएन पर तगड़ा ऐक्शन
नई दिल्ली, मई 26 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लेसा के उतरेठिया उपकेंद्र में पिछले एक सप्ताह से भीषण बिजली संकट और हंगामे के दौरान गैरहाजिर होने पर जूनियर इंजीनियर मोहम्मद कलीम को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। वहीं एसडीओ और तत्कालीन एक्सईएन को चार्जशीट दी गई है। विभाग ने निलंबित जेई पर हंगामे के दौरान सीयूजी मोबाइल स्वीच ऑफ करने, फुंके ट्रांसफार्मरों की जानकारी छिपाने और बिजनेस प्लान के ट्रांसफार्मर स्टोर में जमा न करने का आरोप भी लगाया है। निलंबित जूनियर इंजीनियर को निगम मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। राजधानी लखनऊ में शहीद पथ किनारे उतरेठिया क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी के बीच बिजली सप्लाई ठप होने के कारण स्थानीय उपभोक्ताओं में आक्रोश था। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। उपभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.