लखनऊ, मई 26 -- लेसा के उतरेठिया उपकेंद्र में पिछले एक सप्ताह से भीषण बिजली संकट और हंगामे के दौरान गैरहाजिर होने पर जूनियर इंजीनियर मोहम्मद कलीम को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। वहीं एसडीओ और तत्कालीन एक्सईएन को चार्जशीट दी गई है। विभाग ने निलंबित जेई पर हंगामे के दौरान सीयूजी मोबाइल स्वीच ऑफ करने, फुंके ट्रांसफार्मरों की जानकारी छिपाने और बिजनेस प्लान के ट्रांसफार्मर स्टोर में जमा न करने का आरोप भी लगाया है। निलंबित जेई को निगम मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। शहीद पथ किनारे उतरेठिया क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बिजली सप्लाई ठप होने के कारण स्थानीय उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। उपभोक्ताओं का आरोप था कि जूनियर इंजीनियर उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहे थे। इससे नाराज भीड़ ने 19 मई को उपकेन्द्र पर...