बोकारो, जून 25 -- चास, प्रतिनिधि। दो दिन पूर्व आए आंधी-तूफान के बाद चास विद्युत प्रमंडल क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कई फीडरों में अब भी बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल,बिजली की समस्या गुरुद्वारा, भूतनाथ और सतनपुर फीडर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लगातार बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इन क्षेत्रों में पहले से ही अत्यधिक लोड की समस्या बनी हुई थी। आंधी-तूफान के बाद स्थिति और बिगड़ गई है। दिन-रात हो रही अनियमित बिजली कटौती के कारण आम लोगों के साथ-साथ व्यवसायियों और किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।उपभोक्ताओं का धैर्य बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने से उपभोक्ताओं का धैर्...