गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- -ट्रिपिंग, शटडाउन और बारिश के बीच जूझते रहे उपभोक्ता ट्रांस हिंडन, संवाददाता। गर्मी की दस्तक के साथ ही ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो गया है। प्लान शटडाउन, ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती के चलते रोजाना करीब पांच घंटे तक उपभोक्ताओं को बिना बिजली रहना पड़ रहा है। मंगलवार को इंदिरापुरम, वसुंधरा, कोयल एंक्लेव, डिफेंस कॉलोनी और शालीमार गार्डन में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ट्रिपिंग, प्लान शटडाउन और बारिश के चलते दिनभर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।ट्रांस हिंडन क्षेत्र नौ ट्रिपिंग जोन में आता है। इसके बावजूद लोगों को ट्रिपिंग के साथ प्लान शटडाउन व अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को करीब पांच इलाकों में पांच घंटे तक की कटौती हुई। इस कारण लोगों के दैनिक का...