आगरा, मई 26 -- जनपद में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दिन व रात के समय लगातार विद्युत ट्रिपिंग की समस्या भी बनी हुई है। तीर्थ नगरी सोरों में गत सोमवार की मध्यरात्रि 12 बजे के बाद हुई तीन घंटे बिजली कटौती से लोग चैन से सो भी नहीं पाए। मंगलवार को भी दिन में पारा जब 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा तो विद्युत ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी में बिजली जाते ही एसी व कूलर काम नहीं कर पा रहे हैं। गत सोमवार की रात 12 बजे सोरों में अचानक बिजली गुल हो गई। इसके बाद दो बार बिजली आई और चल गई। रात में बिजली के अभाव में लोगों की नीद भी पूरी नहीं हुई। सुबह चार बजे के करीब बिजली आई तब जाकर लोगों को नींद आई। तापमान अधिक होने से लोगों को दिन व रात में भी गर्मी से निजात नहीं म...