अमरोहा, जून 5 -- अमरोहा। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भीषण बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दर व स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के विरोध में पर प्रदर्शन किया। प्रांतीय अध्यक्ष ई.मोहम्मद हैदर के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपा।वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में जनता बिजली संकट से त्रस्त है। आम नागरिक, किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। जनता देश की सबसे महंगी बिजली दरें चुकाने के बावजूद पर्याप्त और निर्बाध बिजली नहीं पा रही है। जिला प्रभारी मोहम्मद आमिर ने कहा कि बाराबंकी में बिजली न होने पर सड़क किनारे सो रहे एक परिवार के चार लोगों की हादसे में हुई दर्दनाक मौत प्रदेश की बदहाल बिजली व्यवस्था का दुखद उदाहरण है। यह भी पढ़ें- महंगी बिजली और कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ...