मैनपुरी, दिसम्बर 11 -- बिजली बिल राहत योजना के तहत कस्बा के पंचायत घर पर बिजली शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 20 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया। वहीं 5 बिजली बिलों की वसूली की गई। कैंप में उपभोक्ताओं की मीटर संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया गया। शिविर में जेई प्रवीण कुमार ने कहा कि इस योजना में दो किलो वाट घरेलू व एक किलो वाट वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को संयोजन ब्याज पर छूट मिल रही है। शिविर में 20 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। वहीं पांच उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली की गई। 11 से अधिक उपभोक्ताओं की बिल संबंधी शिकायतों का निस्तारण भी किया गया। जेई ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम जगतपुर, नगला उजीर में कैंप का आयोजन होगा। उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन कराकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.