रांची, मई 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विद्युत आपूर्ति अंचल का सोमवार से शिकायत निवारण शिविर शुरू हुआ। पहले दिन न्यू कैपिटल डिविजन के पंचायत भवन सुकुरहुट कांके, कोकर डिविजन के कोकर सब स्टेशन कोकर चौक और खूंटी डिविजन के खूंटी सब स्टेशन में कैंप लगाए गए। पहले दिन 115 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 60 मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया। जबकि, 55 मामलों को लंबित रखा गया। पहले दिन सबसे अधिक 46 मामले बिल सुधार को लेकर आए। इसमें छह का निष्पादन हुआ और 40 लंबित रह गए। इसके बाद 30 मामले मोबाइल पंजीकरण के आए और सभी का समाधान हो गया। पूरे अभियान में स्मार्ट मीटर का कनेक्शन लेने, बिजली बिल नहीं मिलने, समायोजन, मीटर मिस मैच, लोड विस्तार करने सहित अन्य मामले जाए। आज यहां सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक शिविररांची पश्चिमी डिवीजन : सब स्टेशन आइटीआई रातू र...