आजमगढ़, अप्रैल 30 -- आजमगढ़, सवाददाता। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए बिजली विभाग ने कंट्रोल रूम और अधिकारियों से सीधे संपर्क के लिए नंबर जारी किए हैं। मुख्य अभियंता इंजीनियर रामबाबू ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी भी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय नियंत्रण कक्ष एवं संबंधित अधिकारियों को भी जानकारी दी जा सकती है। जिससे समस्या का त्वरित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने ने बताया कि गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली खपत के चलते शिकायतों की संख्या में इजाफा होता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनाई गई है। बिजली से संबंधित शिकायत मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।इन नंबरों पर करें संपर्क बिजली कटौती, लो वोल्टेज, ट्रांसफार्म...