गाज़ियाबाद, अप्रैल 16 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के विद्युत निगम ने नई व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं की सभी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। शिकायत को उपभोक्ता प्रतिक्रिया के बिना बंद नहीं किया जाएगा। विद्युत निगम को ट्रांस हिंडन क्षेत्र से रोजाना 100 से अधिक शिकायतें मिल रही है। इनमें बिल, रिचार्ज, तार में फॉल्ट, मीटर समेत अन्य शिकायतें मौजूद है। बिजली विभाग को इन शिकायतों में बिना समस्या निस्तारण के शिकायत को बंद करने की भी शिकायतें मिल रही है। इसी को देखते हुए विभाग ने नई व्यवस्था बनाई है। जिसमें अधिकारियों को शिकायत निस्तारण के बाद उपभोक्ता प्रतिक्रिया लेने के निर्देश दिए गए है।विद्युत निगम जोन 3 मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने ब...