बलरामपुर, मई 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में बिजली व स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होनें सीएम से भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती बंद करने व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की है। दोनों मांगो पर सीएम ने पूर्व सांसद को सकारात्मक आश्वासन दिया है। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने बताया की गर्मी के प्रचंड रूप लेते ही उनके संसदीय क्षेत्र बलरामपुर और श्रावस्ती जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। कभी अनुरक्षण कार्य के नाम पर तो कभी लोकल फाल्ट के नाम पर मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रो की घंटो बिजली काटी जा रही है। यह भी पढ़ें- बदहाल बिजली व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएम से मिले पूर्व सांसद लो वोल्टेज की समस्या गर्मी में आम हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक बिजली नह...