रुडकी, अप्रैल 7 -- उत्तराखण्ड किसान मोर्चा ने मंगलवार को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने परिसर में सभा कर सरकार और ऊर्जा निगम की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में सीएम को संभोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर पहुंचे। उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। गुलशन रोड़ ने कहा कि किसान पहले से ही आर्थिक तंगी और बढ़ती लागत से परेशान हैं। ऐसे में बिजली बिलों में अतिरिक्त वसूली, सरचार्ज और कनेक्शन काटने की कार्रवाई किसानों के साथ अन्याय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...