बिजली व्यवस्था से लोग परेशान, रातभर जागने को मजबूर
उरई, मई 20 -- जालौन। संवाददाता भीषण गर्मी में नगर की बिजली व्यवस्था लोगों को परेशान कर रही है। दिन में तेज धूप के चलते जहां लोग राहत के लिए बिजली पर निर्भर हैं, वहीं रात के समय लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की नींद तक छीन ली है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच गहराया बिजली संकट, ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और कटौती से लोग बेहालबिजली की आंखमिचौली मंगलवार की रात नगर के कई मोहल्लों में लोग रात करीब दो बजे तक बिजली की आंखमिचौली और कम वोल्टेज से जूझते रहे। शासन की ओर से लगातार हीट वेव का अलर्ट जारी हो रहा है, लेकिन नगर के अलग-अलग मोहल्लों में पांच से दस मिनट के अंतराल में बिजली का आना-जाना लगा रहा। बार-बार ट्रिपिंग से लोगों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी और बिजली उपकरणों के खराब होने का डर भी बना रहा। चुर्खीबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.