काशीपुर, अगस्त 22 -- काशीपुर। अघोषित बिजली कटौती को लेकर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने ऊर्जा विभाग और उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ आंदोलन करेगी। शनिवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश के रूप में जाना जाता है, लेकिन काशीपुर में 12-12 घंटे तक अघोषित बिजली कटौती होना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि काशीपुर के कई क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से आम जनता परेशान है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और खराब है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...