बिजली व्यवस्था बदहाल, अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण
लोहरदगा, मई 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत खरकी पंचायत के बाला टोली गांव में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव में जर्जर केबल तार और बार-बार जल रहे ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीण पिछले लगभग तीन महीनों से भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच दिन-रात बिना बिजली के गुजारना गांव वालों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि महज तीन महीने के भीतर गांव में तीन बार ट्रांसफार्मर बदला गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। वर्षों पुराने और जर्जर बिजली केबल को अब तक नहीं बदला गया है, जिसके कारण बार-बार तकनीकी खराबी उत्पन्न हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.