बिजली व्यवस्था पर किसानों का फूटा गुस्सा, सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर, जून 8 -- गंगोह। भारतीय किसान यूनियन नई क्रांति ने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि जर्जर तारों, ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों और नीचे लटकती लाइनों के कारण किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ब्लॉक कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में किसानों ने कहा कि कई स्थानों पर 11 हजार वोल्ट और एलटी लाइन के तार खतरनाक स्थिति में हैं। उन्होंने टूटे तार बदलने, बीच में अतिरिक्त पोल लगाने, 25 केवीए ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने तथा स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों के समाधान की मांग की। बैठक की अध्यक्षता महिपाल और संचालन प्रताप कश्यप ने किया। इस दौरान संजय खटाना, करेशन, दीपक, नवीन, इमरान, अरविंद, विजयपाल, कमरजहां, धर्मवीर, कुलवीर और राजकुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.