छपरा, जनवरी 22 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित व निर्बाध बनाने के उद्देश्य से बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड एवं नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने संचरण अंचल छपरा के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण विद्युत प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, आधारभूत संरचना की मजबूती, सुरक्षा मानकों के अनुपालन व निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।प्रबंध निदेशक ने सर्वप्रथम संचरण अंचल छपरा अंतर्गत 132/33 केवी ग्रिड उपकेन्द्र (छपरा) का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्विच यार्ड व नियंत्रण कक्ष का गहन अवलोकन करते हुए ग्रिड से जुड़े उपकरणों की कार्यक्षमता, नियम...