कोडरमा, जून 6 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। भाकपा गोहाल ब्रांच कमेटी की बैठक शनिवार को गोहाल में गांगो नायक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन ब्रांच सचिव राजेंद्र रजक ने किया। बैठक में मुख्य रूप से 10 जून 2026 को क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति के विरोध में बिजली विभाग के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। नेताओं ने लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।बैठक को संबोधित करते हुए महादेव राम ने कहा कि जब तक लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगे और संगठित नहीं रहेंगे, तब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी जनसमस्या के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना आवश्यक है। जिला सचिव अर्जुन यादव ने कहा कि कोडरमा जिला आज अपराध की घटनाओं के कारण चर्चा में है। प्रतिदिन कहीं न...