लखनऊ, सितम्बर 9 -- आरोप - उत्तर प्रदेश अपना व्यापार मंडल ने पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की - मीटर सेक्शन उपभोक्ताओं और अधिकृत वेंडरों को 'इंडेंट' जारी करने के नाम पर 15 से 20 दिनों तक लगातार दौड़ा रहा लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।

शिकायत की जानकारी लेसा के अमौसी जोन में सोलर रूफटॉप नेट मीटर लगाने के नाम पर हो रहे उत्पीड़न और अवैध वसूली के खिलाफ बुधवार को उत्तर प्रदेश अपना व्यापार मंडल ने पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन डा. आशीष गोयल को एक शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। यूपीपीसीएल चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अवैध वसूली की समस्या शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अमौसी जोन का मीटर सेक्शन उपभोक्ताओं और अधिकृत वेंडरों को 'इंडेंट...