संवाददाता, फरवरी 15 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बिजली विभाग में ताबड़तोड़ कई ऐक्शन हुए हैं। यहां खजनी उपखंड के गंगटही और उनवल उपकेंद्र क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पकड़े गए मामलों दो जेई और एक जूनियर मीटर टेस्टर को निलंबित कर दिया गया है। वितरण मंडल ग्रामीण द्वितीय के अधीक्षण अभियंता (एसई) दीपक कुमार ने कार्रवाई करते हुए एसडीओ को निलंबित करने की संस्तुति की है। अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने विजिलेंस टीम के साथ 16 और 17 दिसंबर को खजानी उपखंड क्षेत्र में छापामारी करके तीन मामले पकड़े थे। जिसमें उनवल उपकेंद्र के बेलुडीह गांव में आटा चक्की की दुकान में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा मिला था। साथ ही उपभोक्ताओं के परिसर से उतारे गए 39 मीटर भी मिले थे। गंगटही उपकेंद्र से जुड़े सतुआभार गांव में छापेमारी के दौरान सुखदेव तलहानी के ईंट-भट्ठे पर बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.