इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- जसवंतनगर। ग्राम राजपुर तमेरी में बिजली विभाग की टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं। गांव निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि 16 अप्रैल दोपहर जेई, एसडीओ व लाइनमैन सहित टीम बिना सूचना उनके घर में घुस गए। जबकि उस समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। आरोप है कि अधिकारियों ने घर के अंदर घूमकर वीडियो रिकॉर्डिंग की, यहां तक कि शौचालय व स्नानघर के आसपास भी रिकॉर्डिंग की गई, जिससे निजता का उल्लंघन हुआ। पीड़ित का कहना है कि मौके पर कोई अवैध बिजली कनेक्शन नहीं मिला, फिर भी बाद में उनके खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों को भी गलत बताया है। आरोप है कि कार्रवाई से बचाने के नाम पर धन की मांग की गई और पैसा न देने पर झूठा केस दर्ज किया गया। पीड़ित ने एसएसपी, डीएम सहित कई संस्थाओं में शिकायत कर जांच व...