फरीदाबाद, मई 29 -- पलवल, अजित कुमार। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग की विजिलेंस और ऑपरेशन विंग की संयुक्त टीम ने दीघोट सब डिवीजन क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार गांवों में छापेमारी कर बिजली चोरी के नौ मामले पकड़े गए। विभाग ने सभी मामलों में करीब 40 किलोवाट का अवैध लोड पकड़ा है। इसके साथ ही आरोपियों पर करीब 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बिजली वितरण निगम दीघोट सब डिवीजन के एसडीओ आशीष मित्तल ने बताया कि अभियान के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई सेलौटी गांव में हुई। यहां जांच टीम ने पाया कि एक परिसर में वितरण ट्रांसफार्मर की एलटी रॉड से सीधे तार जोड़कर अवैध रूप से बिजली चोरी की जा रही थी। मौके पर करीब 18 किलोवाट का कनेक्टेड लोड अवैध रूप से चलता हुआ मिला।इसके अलावा आठ अन्य मामलों में भी बिजली चोरी पकड़ी गई। संयु...