उरई, फरवरी 25 -- कुठौंद। कुठौंद क्षेत्र में बिजली विभाग ने बकाया वसूली अभियान तेज कर दिया है। उपखंड अधिकारी के निर्देशन में विशेष शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने और विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विशेष योजना के अंतर्गत लगाए गए कैंपों में 25 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया तथा लगभग 5 लाख रुपये की राजस्व वसूली हुई। इसके अलावा सिरसा भिटारी, सरसई और नवादा गांवों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर 61 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया और करीब 8 लाख रुपये की वसूली सुनिश्चित की गई। उपखंड अधिकारी निखिल जिंदल ने बताया कि विभाग उपभोक्ताओं को सुविधा देते हुए राजस्व वसूली मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि बकाया न जमा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं से समय पर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.