पाकुड़, मार्च 12 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित अमड़ापाड़ा बाजार में बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सहायक विद्युत अभियंता प्रभातेश्वर तिवारी के निर्देश पर गुरुवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 हजार रुपए से अधिक का बकाया रखने वाले 10 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। ​अभियान का नेतृत्व कर रहे बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि बार-बार चेतावनी और नोटिस दिए जाने के बावजूद कई उपभोक्ताओं द्वारा लंबे समय से बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा था। कार्रवाई की जद में मुख्य रूप से दीनानाथ साह, जगदीश भगत, रामजन्म भगत, जितेंद्र साह और कौशल किशोर सहित अन्य लोग आए। इस छापेमारी दल में जेएलएम श्याम कुमार, अरुण कुमार और राजन मुर्मू शामिल थे।​इस संबंध में प्रभातेश्वर तिवारी ने उपभोक्ताओं से अपील की...