पीलीभीत, दिसम्बर 4 -- बीसलपुर। बिजली विभाग की ओर से एक शिविर का अयोजन किया गया। शिविर में बिजली के बिल जमा किए गए एवं 31 उपभोक्ताओं को बिल में छूट दी गई। बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर में बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 31 उपभोक्ताओं को छूट दी गई तो वहीं 1 लाख 6 हजार की बकाया वसूली की गई। उपभोक्ताओं को बिल जमा करने पर मिलने वाली छूट के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में अवर अभियंता प्रमोद कुमार, शिशुपाल सिंह, सुनील, प्रेमपाल, रामरतन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...