गढ़वा, जून 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत भंडरिया और बड़गड़ में विद्युत मेंटेनेंस के नाम पर बिजली विभाग ने दर्जनों हरे पेड़ को मशीन से काट दिया। सोशल मीडिया चैनल में मामला वायरल होने के बाद वन विभाग ने उसकी जांच शुरू कर दी। दरअसल रमकंडा के विद्युत सब स्टेशन से भंडरिया और बड़गड़ सब स्टेशन तक 33 केवी विद्युत लाइन सप्लाई होता है। लेकिन पिछले कई वर्षों से मेंटेनेंस नहीं होने के कारण इस बार विद्युत विभाग ने रमकंडा से बड़गड़ तक 33 केवी विद्युत लाइन का मेंटेनेंस की योजना बनाई। उसके लिए विद्युत तार के संपर्क में आने वाले झाडी और पेड़ की टहनियों की सफाई की जानी थी लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के कारण पेड़ की टहनियों को हटाने की बजाय सीधे हरे पेड़ को मशीन के जरिये जड़ से ही काट दिया गया। पिछले एक सप्ताह से मेंटेनेंस के नाम पर सैकड़ों पेड़ों की कटाई होती रही।...