बाराबंकी, मार्च 13 -- सूरतगंज। क्षेत्र के रूहेरा मोड़ पर वर्षों से जर्जर पड़े बिजली पोल और झूलते हाई वोल्टेज तारों से मंडरा रहा बड़ा हादसे का खतरा आखिरकार टल गया। हिन्दुस्तान समाचार पत्र में समस्या प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया और पुराने पोल को बदलकर नया पोल लगाते हुए 11 हजार वोल्ट की लाइन को सुरक्षित तरीके से दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के रूहेरा मोड़ पर लंबे समय से जर्जर बिजली पोल और झूलते हाई वोल्टेज तारों से लोगों की जान पर बना खतरा बना था। स्थानीय लोगों की इस समस्या को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बिजली विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर टूटे व कमजोर पोल को हटाकर नया पोल स्थापित कर दिया। इसके बाद 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित तरीके से व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.