बरेली, जनवरी 1 -- बरेली। जिले में बड़ी संख्या में बिजली चोरी के मामले लंबित हैं होने पर इनके निस्तारण के मद्देनजर विद्युत निगम की विजिलेंस ने मॉर्निंग रेड बंद कर दी है। विजिलेंस थाना प्रभारी और जेई को बिजली बिल राहत योजना में लगाया गया है। सभी को पूर्व में दर्ज चोरी के मुकदमों को निस्तारित करने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए योजना का लाभ दिलाने को कहा गया है। बता दें कि बिजली बिल राहत योजना में इस बार बिजली चोरी के मामलों में भी सरचार्ज में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। विजिलेंस प्रभारी ने बताया कि मुख्य अभियंता ने चेकिंग नहीं करके बिजली बिल राहत योजना का प्रचार-प्रसार करने और पहले से दर्ज मुकदमे में लगाया गया जुर्माना उपभोक्ताओं से जमा करने के काम में लगाया है। हालांकि टीम बिजली चोरी की कार्यालय या सीओ के पास आने वाली शिकायतों पर...