बिजली विभाग ने जारी किया नंबर, हर समय कर सकते हैं शिकायत दर्ज
आदित्यपुर, मई 22 -- ग़म्हरिया, संवाददाता भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को आपात स्थिति में त्वरित सेवा प्रदान करने के लिए विद्युत विभाग ने कॉल सेंटर की स्थापना की है। आदित्यपुर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल-2 की ओर से कॉल सेंटर का मोबाइल नंबर जारी कर लोगों से शिकायत रजिस्टर्ड कराने की अपील की है। सहायक विद्युत अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि इस भीषण गर्मी में अनवरत विद्युत सेवा प्रदान करने के लिए कॉल सेंटर बनाया गया है। क्षेत्र के श्रीडूंगरी, धीरजगंज, औधोगिक क्षेत्र के चार, पांच एवं छह, बड़ा गम्हरिया, गायत्री नगर, आनंदपुर, उत्तमडीह, जगन्नाथपुर, बलरामपुर, छोटा गम्हरिया, सालडीह एवं झुरकुली के लिए बनाए गए कॉल सेंटर के लिए मोबाइल संख्या 8969495882 जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश इस नंबर पर किसी भी समय (24X...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.