हजारीबाग, अप्रैल 22 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । बिजली विभाग में उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। शहरी क्षेत्र के सहायक विद्युत अभियंता राघवेंद्र प्रताप सिंह और कटकमसाडी के सहायक अभियंता कृष्ण देव प्रजापति ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं से पिक आवर्स शाम 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक अनावश्यक बिजली उपकरणों जैसे एसी, गीजर, भारी मोटर का उपयोग कम से कम करने की अपील की है। अपने एयर कंडीशनर को 24-26 डिग्री सेल्सियस पर चलाएं। ओवरलोडिंग के कारण होने वाले शॉर्ट सर्किट या ट्रांसफॉर्मर की खराबी से बचने के लिए बारी-बारी से उच्च क्षमता वाले उपकरणों का प्रयोग करें।  यह भी पढ़ें- जिले में गर्मी बढ़ते ही चरमराने लगी बिजली की आपूर्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...