प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होटल विट्ठल इंटरनेशनल में लगी भीषण आग पर काबू तो पा लिया गया है लेकिन सवाल ये है कि ट्रांसफॉर्मर में लगी आग के लिए कौन जिम्मेदार हैं। एक तरह होटल मैनेजर ने ट्रांसफॉर्मर में लगी आग को हादसे की वजह बताया तो वहीं बिजली विभाग के अफसरों ने वीडियो के आधार पर दावा किया कि आग होटल के ऊपरी मंजिल से नीचे आई और फिर ट्रांसफॉर्मर जला। वहीं, फायर ब्रिगेड और विद्युत सुरक्षा की संयुक्त टीम आग लगने की कारण की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट में खुलासा होगा कि आग कैसे लगी。 यह भी पढ़ें- सिविल लाइंस के बहुमंजिला होटल में लगी भीषण आगजांच की प्रक्रिया मेयोहाल डिवीजन के एक्सईएन संदीप मौर्या ने बताया कि सोमवार दोपहर होटल के ट्रांसफॉर्मर का डीओ उड़ने की सूचना मिली थी। टीम वहां गई और उसे ठीक कर दिया। इसके बाद आग लगने क...