बिजली विभाग टीम पर हमला, पथराव, गाड़ी शीशे तोड़े
शामली, मई 19 -- कैराना। विद्युत चोरी की शिकायत पर पहुंची विभागीय टीम पर ग्रामीणों ने घेरकर हमला कर दिया। इस दौरान एसडीओ की गाड़ी के शीशे टूट गए, जबकि अधिकारी व कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। मामले में लगभग 22 लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे उपखंड अधिकारी खेड़ीकरमू अमित कुमार, जेई नीतीश, जेई प्रदीप तथा लाइनमैन सागर, आजम व सतेंद्र टीम के साथ कैराना क्षेत्र के गांव बराला में बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर चेकिंग करने पहुंचे थे। विभाग को गांव में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। बताया गया है कि टीम को मतलूब के घर बिजली चोरी पाई गई। आरोप है कि टीम की कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और ग्रामीणों ने टीम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.