बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- बिजली विभाग के 6 कार्यालयों में स्वच्छता का कमान संभालने लगीं जीविका दीदियां महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कार्यालयों में दिया जाने लगा काम Ñ फोटो : दीदी बिजली : बिहारशरीफ बिजली विभाग कार्यालय में स्वच्छता कार्य में योगदान देने वाली जीविका दीदियों के साथ जीविका के अमित वैभव व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले में बिहारशरीफ की तीन समेत छह बिजली विभाग के कार्यालयों में एक अप्रैल से जीविका दीदियां स्वच्छता का काम संभालने लगी हैं। ग्रामीण व शहरी महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकारी कार्यालयों में काम दिया जाने लगा है। जीविका के संचार प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत दीदियों को काम मुहैया कराया जा रहा है। बिहारशरीफ के प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रकाश कुमार पासवान ने बताया कि वहां काम...