इटावा औरैया, मई 2 -- उदी। इटावा रोड स्थित सिंघल कॉलोनी में पांच दिन से फुंके 25 केवीए ट्रांसफार्मर के कारण आपूर्ति ठप पड़ी है। लोगों का कहना है कि विभाग को बार-बार बताने के बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा जा सका है। अवर अभियंता एबी सिंह चौहान ने बताया कि बिजली भंडार केंद्र कुनैरा के पास फिलहाल एक भी नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...